Showing posts with label Mobile. Show all posts
Showing posts with label Mobile. Show all posts

Use Whatsapp Group As Cloud Storage/Google Drive - whatsapp ग्रुप को cloud या drive storage कि तरह इस्तेमाल करे

 व्हाट्सएप का रहस्य तो नहीं कह सकता ..

पर एक जरूरी ट्रिक है वो आप व्हाट्सएप में प्रयोग कर सकते हैं ।


 कई बार व्हाट्सएप में हमें कोई जरूरी मैसेज प्राप्त होते हैं जो हमारे लिए भविष्य में उपयोग के लिए रहते हैं। कई बार ऐसा होता है ऐसे मैसेज हमारे से डिलीट हो जाया करते हैं या फिर हम भूल जाते हैं की उन मैसेज को हमें किसने भेजा था । या मेसेज कि संख्या इतनी ज्यादा रहती है कि उन्हें खोजना मुश्कील बन जाता है. 

इसके लिए आप एक प्रयोग कर सकते हैं आप एक ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं जिसमें आप उन मैसेज को शेयर कर सकते हैं यह ग्रुप आपका पर्सनल ग्रुप होता है और इसकी जानकारी सिर्फ आपके पास ही रहती है। 

इस ग्रुप को क्रिएट करने के लिए आप अपने परिवार के किसी एक सदस्य को  इस नए ग्रुप में ऐड करें और फिर ग्रुप बनने के बाद उसे रिमूव कर दे। या आजकल जैसे एक मोबाईल में दो whatsapp चलाते है तो इसमे आप अपना दुसरा नंबर जोड दे बाद में फिर ग्रुप बनने के बाद उसे रिमूव कर दे ...

अब इस ग्रुप को आप अपने जरूरत के अनुसार कोई नाम दे दे जैसे कि पर्सनल ग्रुप या फिर जरूरी कार्य ग्रुप। अब इस ग्रुप में आप वह मैसेज शेयर कर सकते हैं । ऐसे आप कितने भी ग्रुप बना सकते हैं जैसा मैंने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में बिजनेस ग्रुप ,जरूरी डाक्यूमेंट्स ग्रुप  इत्यादि बना रखे हैं और इनसे संबंधित जब भी कोई मैसेज या फोटोस या कोई जरूरी कागजात होते हैं तो मैं इस ग्रुप में शेयर करके रख लेता हूं और जब भी उनकी जरूरत होती है तत्काल उपलब्ध हो जाते हैं।

आप को उन्हे पुरे गृपो में खोजने कि जरुरत नही ये एक तरह से cloud storage या कह सकते ही drive कि तरह आपके लिये काम करेगा ..


7 ways to keep cool if your Android phone gets too hot - अगर आपका एंड्रॉइड फोन ज्यादा गरम होता है तो cool रखने के 7 तरीके



अगर आपका एंड्रॉइड फोन ज्यादा गरम होता है तो cool रखने के 7 तरीके दिए गए हैं....

7 ways to keep cool if your Android phone gets too hot 



 आजकल मोबाइल पर अक्सर गेम खेलते, ब्राउजिंग, चार्जिंग करते समय गर्म हो जाता है। अगर मोबाइल थोड़ा गर्म हो जाए तो ठीक है, लेकिन अगर थोड़ा बहुत इस्तेमाल करने पर भी गर्म हो जाता है, तो ध्यान देना आवश्यक है। आप कुछ सरल समाधानों के साथ इस समस्या को हल कर सकते हैं। 

 1। अगर चार्जिंग के दौरान आपका फोन गर्म हो जाता है, तो दूसरे चार्जर का प्रयास करें। इसके अलावा, पावर सर्किट को बदलें जिसमें आप चार्जर डालें। अक्सर बैटरी पुरानी हो जाती है, जिससे फोन गर्म हो सकता है .

 2। यदि फोन पुराना हो जाता है और किसी भी फीचर का उपयोग करते समय यह गर्म हो जाता है, तो सॉफ्टवेयर अपडेट पर एक नजर डालें। सॉफ्टवेयर को अपडेट किए बिना अक्सर फोन गर्म हो सकता है। 

 3। यदि गेम खेलते समय मोबाइल फोन गर्म हो जाता है, तो मान लीजिए कि यह ओवरलोडेड है। बेशक, कई कार्य मोबाइल में एक साथ चल रहे हैं। इसलिए अनचाहे एप्लिकेशन सेटिंग्स पर जाएं और इसे बंद करें .

 4। यदि फोन रखा जाने के बाद भी गर्म है, तो यह अधिक भार के कारण हो सकता है। आप बैटरी को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं। यह विकल्प सेटिंग्स में उपलब्ध है। यह आपको यह देखने की अनुमति देता है कि कौन से एप्लिकेशन सबसे अधिक बैटरी की खपत कर रहे हैं।  
5। यदि ब्राउजिंग करते समय फोन गर्म हो जाता है, तो ब्राउजर सेटिंग में जाएं और कंप्रेस डाटा को सक्रिय करें। यह न केवल आपके डेटा की लागत को कम करेगा बल्कि फोन ओवरहीटिंग को भी कम करेगा।

 6। यदि आपका फ़ोन कॉलिंग के दौरान गर्म हो जाता है, तो फ़ोन के फ़ैक्टरी डेटा को एक बार रीसेट करें। फ़ैक्टरी डेटा को सेटिंग्स में जाकर बैकअप और रीसेट विकल्प में रीसेट किया जा सकता है। 

 7। कभी-कभी फोन की आंतरिक मेमोरी के कारण फोन गर्म हो जाता है। इसलिए अनचाहे फाइल्स को डिलीट करके मेमोरी को कम करें।

Charge mobile on a closed/off laptop-बंद लैपटॉप पर मोबाइल चार्ज करें



Charge  mobile on a closed/off laptop-

बंद लैपटॉप पर मोबाइल चार्ज करें
आजकल मोबाईल का युज इतना बढ गया है कि कही बार अपना Mobile और  power bank - बिजली  जाने के वजह से हम समय पर  चार्ज नही कर पाते
कई बार आपको अपने मोबाइल को चार्ज करने में कठिनाई होती है, आप शहर से बहुत दूर हैं, जहाँ कोई चार्जिंग सुविधा नहीं है, या आपके पास चार्जर न होने पर फ़ोन को चार्ज करने में कठिनाई होती है।


 अगर आप लैपटॉप को ऑन करके फोन चार्ज करते हैं, तो आपके लैपटॉप की बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होती है।  लेकिन एक विकल्प यह भी है कि यदि आपका लैपटॉप बंद है तो भी आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं।  यह लैपटॉप की बैटरी को तेज़ी से discharge से रोकेगा और आपके फ़ोन की बैटरी को भी चार्ज करेगा।

 समझें कैसे बंद लैपटॉप मोबाइल की बैटरी चार्ज करता है ...

 विंडोज 7 या इसके  बाद वाले  ऑपरेटिंग सिस्टम के कंप्यूटर पर, My Computer पर क्लिक करें, फिर Properties पर जाएं और 'डिवाइस मैनेजर' (Device Manager) चुनें, इस पर क्लिक करें।

 इसके बाद यूनिवर्सल सीरियल बस कंट्रोलर दिखेगा ,वहा  क्लिक करणे पर  USB रूट हब दिखाई देगा ।  USB रूट हब के Properties पर क्लिक करने के बाद, आपको पावर मैनेजमेंट (Power Management) टैब दिखाई देगा,यहा  अलाऊ कम्प्युटर टू टर्न ऑफ थिस डिव्हाइस टू सेव्ह पावर Allow Computer to to turn of this device to save power)  लिखा हुआ दिखाई देगा , इसके  साथ वाले चेक बॉक्स पर टिक मार्क हटा दें।

 उसके बाद आप मोबाइल की बैटरी चार्ज करने के लिए लैपटॉप का उपयोग करते हैं, यदि आपका लैपटॉप बंद है तो भी आपके मोबाइल की बैटरी चार्ज हो जाएगी।
 

 इसके अनुसार बिजली बंद होने पर भी या power bank चार्ज न होणे पर भी  अपना स्मार्टफोन  (Smartphone) चार्ज कर सकते हैं।  हालाँकि, ध्यान रखें कि आप अपने लैपटॉप कि कम से कम बैटरी का उपयोग करके अपने फ़ोन को चार्ज कर सकते हैं।

OUR PAPULAR POSTS

Featured Post

पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का खुलासा।  1) डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड अलग-अलग हैं।  हालाँकि दोनों का उपयोग एक ही तरीके से किया जाता है, लेकि...